इस्राईली अख़बार हाआरेट्ज़ ने वरिष्ठ इस्राईली अधिकारी के हवाले से लिखा कि इस्राईल ने परमाणु समझौते को प्रभावित करने के लिए अमरीका ही नहीं बल्कि रूस और अन्य देशों से भी संपर्क किया लेकिन वियेना में जिस समझौते के बारे में वार्ता जारी है उसमें अपनी मर्ज़ी के बदलाव करवा पाने में तेल अबीब कामयाब नहीं हो सका।
अधिकारी का कहना था दो ही संभावनाएं हैं या तो पुराने समझौते में सारे देश लौट जाएंगे या फिर यह समझौता ख़त्म हो जाएगा यानी इसमें बदलाव होना संभव नहीं है।
रविवार को इस्राईली प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेत ने ईरान के परमाणु समझौते पर जारी वार्ता के बारे में बहस के लिए एक बैठक की थी।